Breaking News in Hindi

भोपाल में यू्-ट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर हमले के लिए दी थी 50 हजार की सुपारी, तीन आरोपित गिरफ्तार

भोपाल। अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित रोशनपुरा के पास सरेराह यू-ट्यूबर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों ने हमले के लिए एक व्यक्ति को 50 हजार की सुपारी दी थी। इनमें से एक को यू-ट्यूबर द्वारा बदनाम किया जा रहा था, जिसके कारण हमले की योजना बनाई गई थी। सुपारी लेने और हमला करने वाले आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह है मामला

 

 

अरेरा हिल्स थाना पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी भूपेंद्र जोगी फेमस यू-ट्यूबर हैं। वह न्यू मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते हैं। विगत सात मई को रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद कर स्कूटर से घर जा रहे थे। रोशनपुरा के आगे बापू की कुटिया के पास पहुंचे, तभी स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। चाकू उनकी पीठ के पास और हाथ पर लगा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम घोषित किया था।

सीसीटीवी से मिला सुराग

 

 

स्कूटर सवार आरोपितों की तलाश में पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इस दौरान घटना से कुछ देर पहले न्यू मार्केट स्थित भोपाल कोआपरेटिव बैंक के पास तीन-चार लड़के दिखाई दिए, जिनके इशारे पर भूपेंद्र पर हमला किया गया था। पुलिस ने संदेहियों की पहचान के बाद आरोपित दीपांश योगी, शैलेंद्र योगी और सुमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

 

उनका आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि इनमें से एक आरोपित से भूपेंद्र की पुरानी रंजिश थी। इसके चलते भूपेंद्र द्वारा उसे लगातार बदनाम किया जा रहा था। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने पचास हजार रुपये की सुपारी देकर हमला करवाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों का सड़क पर जुलुस भी निकाला। फरार आरोपितों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...