Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

अधिवेशन में ट्रेन मैनेजर की समस्याओं पर चर्चा

अधिवेशन में सेवानिवृत्त ट्रेन मैनेजर एमएम सिंह, कामरेड स्व. एसएन मुखर्जी की धर्मपत्नी मिनोली मुखर्जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में विजयवाड़ा के मंडल सचिव मोहम्मद नजीर की उपस्थिति में उल्लेखनीय रही। विधिवत शुभारंभ के बाद सबसे पहले ट्रेन मैनेजर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महासचिव को समस्याओं से अवगत कराया गया, ताकि इन्हें वह प्रमुखता के साथ रेल प्रशासन के समक्ष रख सके और कर्मचारियों को समस्याएं दूर हो। लगभग 200 से अधिक ट्रेन मैनेजर की मौजूदगी में अधिवेशन के सभी कार्यक्रम होते रहे। इस दौरान जब ओपन सेशन हुआ, तो उसमें ट्रेन मैनेजर ने अपने विचार रखे। इनमें प्रमुख रूप जोनल अध्यक्ष एपी अशोक, रायपुर सचिव मिलाप साहू, बिलासपुर मंडल सचिव अशोक दीक्षित के अलावा पुष्पराज गिरी गोस्वामी, शहडोल शाखा अध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा, बिलासपुर शाखा सचिव डीएन रवि, रायपुर शाखा सचिव अनिकेत, घनश्याम सिंह, ई. श्रीनाथ राव, अजर्नन कुमार आरके दास, बिरंची कुमार आरके चतुर्वेदी नितीश कुमार शामिल है। इन्होंने बारी- बारी विचारों को साझा किया।

संतोष जोनल व संजय मंडल अध्यक्ष

अधिवेशन के दौरान मंडल और जोन के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। उन्हें अलग- अलग पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें प्रमुख रूप से संतोष मिश्रा को जोनल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एसइआर अंसारी, सचिव अशोक व जोनल कोषाध्यक्ष एस विश्वास को नियुक्त किया गया। इसी तरह मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष अजय कुमार व सचिव की जिम्मेदारी के दीक्षित को सौंपी गई। मंडल कोषाध्यक्ष रजनी पटेल को बनाया गया है। वह काउंसिल के मीडिया प्रभारी भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.