Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

इंतजार की घड़ी खत्म.. कांग्रेस में शामिल हुई निशा बांगरे, आमला से लड़ सकती हैं चुनाव…!

भोपाल। लंबे समय से अपने इस्तीफे को लेकर सुर्खियों नें रही डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा अब मंजूर हो गया है। वहीं अब निशा बांगरे ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मलनाथ ने पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। लेकिन, खबर सामने आ रही है की निशा चुनाव नहीं लड़ेंगी लेकिन, उन्हें प्रदेश में महत्वपूर्ण कार्य दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर टिकट नहीं मिलने से नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। तो दूसरी ओर नेता अब दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश की सबसे चर्चित पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस में शामिल होने पर पीसीसी चीफ कमलनाथ का कहना है कि वे निशा बांगरे से प्रदेश में जन सेवा करवाएंगे।

कमलनाथ ने कहा कि निशा बांगरे का क्या था दोष बताए सरकार..। निशा महिलाओं पर अत्याचार की प्रतीक है। एमपी में अनुसूचित जनजाति पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहा है। शिवराज कलाकार हैं, उन्हें गरीब नहीं दिखते।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.