Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

एमपी में सर्द हवाओं का कहर..! बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, जानें आपके शहर का क्या है हाल..

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढाव का दौर जारी है। एमपी में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट जारी है जिसके चलते ठंडक बढ़ गई है। एमपी मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 3 से 4 दिन मौसम का मिजाज यूहीं बना रहेगा। अगले हफ्ते से नए वेदर सिस्टम के सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज हुआ।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ जिले में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उमरिया में 7.5, मलाजखंड में 9.8, सतना में 9.4, रीवा में 8.69, गांव में 8 मंडल में 9.2, जबलपुर में 9.1, छिंदवाड़ा में 10.5, उज्जैन में 11.2, रायसेन में 9.8, पचमढ़ी में 8.4, ग्वालियर में 9.3, इंदौर में 13.8, भोपाल में 11.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। वहीं कुछ जिलों में हल्का कॉलेज जाने की चेतावनी विचार की है। इन जिलों में ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल है। आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह बना रहेगा। किसी बड़े परिवर्तन की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। वहीं राजधानी के तापमान की बात की जाए तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यहां मौसम में ढूंढ दिखाई दी। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिन में भी कई जिलों में कोहरा दिखाई दे सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.