Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

कलयुगी बेटे ने खटिया में बांधकर दिव्यांग मां को जिंदा जलाया, तड़प तड़प कर तोड़ा दम…

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। दोनों पैरों से दिव्यांग मां को शराबी बेटे ने जिंदा जला दिया मां ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया है। यह घटना उदय नगर थाना क्षेत्र की है। धन सिंह शराब पीकर अपने घर आया था।

धन सिंह की अपनी मां से कहा सुनी हुई इसके बाद उसे गुस्सा आ गया , धन सिंह ने घर के बाहर खटिया पर सो रही मां  के उपर मक्का की कड़प डालकर आग लगा दी। धन सिंह और उसकी मां बेटा बहू के साथ रहते थे। घटना वाली रात बेटा बहू किसी रिश्तेदार के यहां गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धन सिंह की पत्नी की मृत्यु हो गई है और आरोपी के पिता का भी देहांत हो चुका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.