Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पारित.. जानें क्या है ये कानून और किसे होगा फायदा

नई दिल्ली: आज लोकसभा में केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2023 पारित हो गया। इस बिल के पारित होते ही लोकसभा शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया। आखिर क्या है केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2023 और किसे मिलेगा इसका फायदा आइयें जानते है।

दरअसल मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसी साल 4 अक्टूबर 2023 को तेलंगाना में सम्मक्का सरक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम- 2009 में संशोधन को मंजूरी दी थी। यह विश्वविद्यालय तेलंगाना के मुलुगु जिले में स्थापित किया जान प्रस्तावित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम- 2014 की 13वीं अनुसूची के तहत ऐसा किया जा रहा है। इसके तहत दोनों राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक-एक जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी थी। आंध्र प्रदेश में 2019 में विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है, जबकि तेलंगाना में जमीन आवंटन में देरी से अभी तक विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हो पाई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.