Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

छतरपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 की मौत, CM मोहन ने मृतकों और घायलों के लिए किया आर्थिक सहायता का ऐलान

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां राईपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। किशनगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी अपनी टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे। पुलिस बल की मदद से घायलों को बिजावर अस्पताल पहुंचाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए गहन शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर छतरपुर जिले के राईपुराघाटी में ट्रैक्टर पलटने से 3 अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। CM ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। CM ने जिला प्रशासन को दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.