Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

झिलमिलाती पीली साड़ी पहन माता के दरबार पहुंची अभिनेत्री काजोल, देवी मां के सामने माथा टेक लिया आशीर्वाद

महाराष्ट्र। देश में इन दिनों शारदीय नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह देवी मां की मूर्ति स्थापित की गई है। शहरों में भव्य पंडाल बनाए गए हैं। वहीं, जगह-जगह गरबा का आयोजन भी किया जा रहा है। बात करें देश के प्रसिद्ध मंदिरों की तो यहां भी दर्शन करने के लिए आम जनता के साथ-साथ फिल्मी सितारें भी पहुंच रहा है। इसी बीच अभिनेत्री काजोल ने मुंबई में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर पूजा-अर्चना की।

दुर्गा पूजा में काजोल ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं। उन्होंने पीली कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। काजोल ने इस दौरान अपने बालाों का टॉप नॉट बनाया हुआ था। एक्ट्रेस ने रेड कलर की बिंदी, चूड़ियां और झुमकों से अपने लुक को कंपलीट किया था।

बता दें कि काजोल हमेशा से दुर्गा पूजा का त्योहार उत्साह से मनाती आई हैं। हमेशा वे मां दुर्गा के दर्शनों के लिए पंडाल भी पहुंचती हैं। इस साल भी एक्ट्रेस को मुंबईं मुंबई के जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मां देवी मां के सामने माथा टेकने पहुंची थीं। बता दें कि हर साल मुंबई के जुहू में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा का आयोजन काजोल के चाचा द्वारा ही किया जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.