Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

ठिठुरन बरकरार, मौसम शुष्क, राजगढ़ में 07 डिग्री पर पहुंचा पारा

भोपाल। वर्तमान में मप्र के आसपास कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। उत्तर से सर्द हवाएं आ रही हैं। इन हवाओं के असर प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। हालांकि शनिवार रात से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं।

पचमढ़ी से ठंडा राजगढ़

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सभी जगह मौसम शुष्क रहा। आसमान साफ है। दिन में अच्छी धूप निकल रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात व सुबह प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ व निवाड़ी जिले में हल्का कोहरा रहेगा। भोपाल और आसपास के इलाकों में भी धुंध छा सकती है।

उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली उत्तर भारत या उसके आसपास सक्रिय नहीं है। इस वजह से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से लगातार आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ गई है।

छा सकते हैं आंशिक बादल

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 16 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में पहुंच सकता है। हालांकि इसकी आवृति कमजोर रहने के कारण इसका प्रदेश के मौसम पर विशेष असर होने के आसार नहीं हैं। लेकिन बादल छा सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.