Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

दोस्त पत्नी से करता था बात तो पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर दी यह खौफनाक सजा, जानिए पूरा मामला..

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक युवक ने अपने दोस्त को गर्म लोहे से जला दिया। युवक ने ससुराल वालों के साथ मिलकर लोहे की गरम पत्ती से दोस्त को जलाया है। आरोपी ने अपने दोस्त को पार्टी के बहाने से बुलाया था। युवक को जलाते हुए आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया। घटना रुपेटा गांव की है। यह घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त करता था पत्नी से बात,इसलिए गर्म लोहे से जलाया..

मोईन खान की पत्नी से सौरभ जबरदस्ती बात करता था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। 4 फरवरी को मोईन ने अपने दोस्त सौरभ को पार्टी करने के लिए बुलाया। सौरभ को मोईन ने अपनी ससुराल में बुलाया था। यहां पर सौरव अपने जीजा के साथ पहुंचा लेकिन सौरभ के जीजा कुछ दूरी पर रुक गए थे। मोईन ने अपने ससुराल वालों की मदद से सौरभ के साथ पहले मारपीट की फिर उसे गर्म लोहे से जला दिया।

इस मामले की शिकायत सौरभ ने 6 फरवरी को भाटपचलाना थाने में की पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। फरियादी सौरभ को नागदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.