Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर के घर लोकायुक्त की दबिश, विदेश में निवेश के साथ हुए कई बड़े खुलासे

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नगर निगम के रिटायर अधीक्षण यंत्री पीके जैन के यहां लोकायुक्त ने दबिश दी है। इसके साथ ही लोकायुक्त की टीम स्मार्ट सिटी कार्यालय भी पहुची। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में पीके जैन संविदा पर थे। लोकायुक्त  को जांच के दौरान विदेश में भी निवेश की जानकारी मिली।

बता दे कि पीके जैन कुछ दिन पहले ही कनाडा से लौटे हैं। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की टीम पीके जैन के भोपाल स्थित घर पर सर्चिंग कर रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई चल रही है। उनके घर से लाखों रुपए की नकदी, सोने चांदी के जेवरात और संपत्ति संबंधी दस्तावेज मिले हैं।

भोपाल के लाल घाटी स्थित आवास पर लोकायुक्त की टीम सर्चिंग कर रही है। कार्रवाई में मिले दस्तावेजों में जैन के फाॅरेन इन्वेस्टमेंट्स की जांच भी की जा रही है। इसके अलावा पीके जैन से कनाडा टूर के बारे में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पीके जैन अधीक्षण यंत्री पद से 2023 में रिटायर्ड हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.