Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना सैकड़ो समर्थकों के साथ भोपाल हुए रवाना, आज थामेंगे भाजपा का दामन!

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मनाने के बाद भी पूर्व मंत्री और कमलनाथ के सबसे विश्वास पात्र माने जाने वाले दीपक सक्सेना का मन नहीं बदला। दीपक सक्सेना अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दीपक सक्सेना भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं। दीपक सक्सेना के छोटे बेटे अजय सक्सेना ने पहले ही भाजपा ज्वाइन कर ली है।

आपको बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2 अप्रैल को रोहना जाकर दीपक सक्सेना से मुलाकात की थी। इसके बाद लोगों का मानना था कि दीपक सक्सेना कमलनाथ का साथ नहीं छोड़ेंगे। लेकिन कमलनाथ की समझाइश काम नही आई दीपक सक्सेना अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें की कमलनाथ के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.