Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होगा सिस्टम, दो दिन बाद खत्म होगा मानसून ब्रेक

 ग्वालियर। शहर का तापमान लगातार तीसरे दिन 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। तेज धूप जहां चुभन का अहसास करा रही है, तो वहीं भीषण उमस व गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। हालांकि, एक राहत की खबर यह है कि बंगाल की खाड़ी में फिर से मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अगले 24 घंटे में एक चक्रवाती घेरा सक्रिय होगा, जो 48 घंटों में कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से पांच सितंबर से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा और मानसून का ब्रेक समाप्त होगा। मौसम विभाग ने इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

उमस भरी गर्मी से परेशान लोग राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण वातावरण में मौजूद नमी कम हो गई है। इसके चलते मौसम शुष्क हो गया है और तापमान में इजाफा हो रहा है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। यह औसत से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

आज से मौसम के बदलने की उम्‍मीद

मौसम विभाग के अनुसार तीन सितंबर को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय घेरा विकसित होने के बाद 48 घंटे में कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इससे हवा का रुख दक्षिण-पूर्व होने की वजह से नमी आना शुरू हो जाएगी। कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने से वर्षा का दौर शुरू होगा। कम दबाव के क्षेत्र के आगे बढ़ने पर मानसून ट्रफ लाइन के पूर्वी व पश्चिमी हिस्से सामान्य स्थिति में आ जाएंगे। यह कम दबाव का क्षेत्र कमजोर है। मध्य प्रदेश तक आने तक कमजोर पड़ सकता है। इस कारण हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। यह सिलसिला 12 सितंबर तक जारी रह सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.