Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

भाजपा जिलाध्यक्ष ,राठौर एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपडा ने बैठक में बनाई रूपरेखा

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं गोवा प्रदेश अध्यक्ष आरती बन्दोदकर आगर जिले के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन की कार्ययोजना अनुसार 1 एवं 2 अगस्त को आगर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगी ।  जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, भाजपा की प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद एवं महिला मोर्चा मध्य प्रदेश की प्रदेश प्रभारी सुश्री कविता पाटीदार, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती दर्शनासिंह के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत आगर जिले में गोवा की प्रदेश अध्यक्ष आरती बंदोदकर का आगमन हो रहा है
। उसी सन्दर्भ में शनिवार की देर शाम को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा  ने आगर अग्रसेन वाटिका में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी सोनू गहलोत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज बंटी ऊंटवाल, भाजपा जिला महामंत्री द्वय कैलाश कुंभकार एवं ओम मालवीय के साथ बैठक कर उनके दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारी एवं रूपरेखा बनाई। इस अवसर पर भाजपा कानड़ मंडल अध्यक्ष दरबार एवं महामंत्री केलकर, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता आशीष शर्मा, पार्षद विजयलक्ष्मी माली, संगीता चौहान, कमला राठौर आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ के साथ बैठक में 1 एवं 2 अगस्त उनके जिला भृमण की रणनीति बनाई।
चित्र : भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा चौपड़ा मौजूद थे
Leave A Reply

Your email address will not be published.