Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

लोकसभा चुनाव से पहले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे 2019 का चुनाव

एजेंसी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। जाने-माने बॉक्सर विजेंदर सिंह थोड़ी देर में भाजपा में शामिल हो गए हैं। बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। विजेंदर को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

राहुल गांधी के करीबी थे विजेंदर

विजेंदर सिंह को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था। यहां तक कि मथुरा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने की भी चर्चा थी। उन्होंने 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में कदम रखा था।

दक्षिण दिल्ली से लड़ा था चुनाव

विजेंदर ने कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ा था। हालांकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी से हार गए थे। रमेश को छह लाख 87 हजार से अधिक वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को तीन लाख 19 हजार से ज्यादा और विजेंदर सिंह को एक लाख 64 हजार से अधिक वोट मिले थे।

जाट समाज को साधेगी भाजपा

 

विजेंदर सिंह हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं। वह जाट समुदाय से आते हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा सीटों पर भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। विजेंदर ने 2008 बीजिंग ओलपिंक में ब्रॉन्ज पदक जीता था। वहीं, एशिय गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.