धूप में तल्खी बरकरार
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को भोपाल शहर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 3.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आसमान साफ रहने से दिन में धूप में तल्खी महसूस हुई, लेकिन शाम ढलते ही वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी थी। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 31.6 डिग्रीसे. रिकार्ड हुआ था। जो तीन घंटे बाद रात साढ़े आठ बजे 7.4 डिग्री लुढ़ककर 24.2 डिग्री पर आ गया था।
उत्तरी हवा के असर से लुढ़क रहा रात का पारा
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून वापस होने लगा है। वातावरण से नमी कम होने से आसमान साफ हो गया है। हवा का रुख भी उत्तरी होने लगा है। उत्तरी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है।
पिछले तीन दिन में शहर का तापमान
तारीख — अधिकतम — न्यूनतम
एक अक्टूबर — 33.3 — 20.6
दो अक्टूबर — 33.1 — 22.4
तीन अक्टूबर — 33.8 — 19.0
मंगलवार को ऐसी रही पारे की चाल
समय — तापमान
सुबह 5:30 — 20.0
सुबह 8:30 — 24.0
सुबह 11:30 — 31.2
दोपहर 2:30 — 33.4
शाम 5:30 — 31.6
रात 8:30 — 24.2
नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.