Breaking News in Hindi

ग्वालियर में दो भाइयों के बीच हुआ झगड़ा चली गोली, सड़क से गुजर रहे छात्र को लगी

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दो भाइयों के बीच झगड़ा हो गया, आपको बता दें इस दौरान गोली चल गई और सड़क से निकल रहे छात्र को यह गोली लगी है। गोली छात्र के हाथ से टकराकर कमर में जा लगी। छात्र घायल हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना रविवार देर रात की है, छात्र थाटीपुर में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। फायर करने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है फिलहाल आरोपी फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाटीपुर थाना क्षेत्र में आने वाले चौहान प्याऊ पर रहने वाले नंदू चौहान ने अपने भाई भानू से पारिवारिक विवाद के कारण फायर कर दिया।

 प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है, गोली नंदू के भाई को ना लगते हुए उसके घर के सामने से निकल रहे 17 साल के रोहित पचौरी को लग गई, रोहित डबरा का रहने वाला है और थाटीपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है, गोली लगते ही छात्र की चीख निकल गई और वह बेहोश हो गया और वहीं गिर पड़ा।

तत्काल आसपास के लोगों ने फायरिंग करने वाले के परिजनों ने छात्र को फूलबाग के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, अभी छात्र की हालत खतरे से बाहर है। रोहित 12वीं का छात्र है और कोचिंग से लौटकर अपने रूम पर जा रहा था ,इस मामले में थाटीपुर थाना पुलिस का कहना है कि दो भाइयों के झगड़े में चली गोली छात्र को लगी है मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....