Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

NEET UG पेपर लीक मामले में,CBI ने छह के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल किया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट 2024 के पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. लगातार अपने जांच अभियान के बाद सीबीआई ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की है. इन आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं.

आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की इन धाराओं में आपराधिक साजिश, उकसाना, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, चोरी, सबूतों के साथ छेड़छाड़ और बेईमानी से हासिल की गई संपत्ति जैसे मामलों के तहत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं.

आरोपियों में ओएसिस स्कूल का प्रिंसिपल भी शामिल है

साथ ही भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, 1988 के तहत ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पर भी आरोप लगाए गए हैं. सीबीआई ने जिन छह आरोपियों पर दोबारा चार्जशीट दाखिल की है, उनमें बलदेव कुमार उर्फ चिंटू, सनी कुमार, डॉ. अहसानुल हक (ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और हजारीबाग के सिटी कोऑर्डिनेटर), एमडी इम्तियाज आलम (ओएसिस स्कूल के वाइस प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिंटेंडेंट), जमालुद्दीन उर्फ जमाल (हजारीबाग के एक समाचार पत्र के रिपोर्टर), और अमन कुमार सिंह शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मूल पेपर का प्रिंटआउट निकालकर कई उम्मीदवारों के बीच बांट दिया गया था, जो इसे याद कर लेते थे. और बाद में पेपर को जला देते थे. इसका खुलासा हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में हुआ, जिसके बाद मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

जांच अभी जारी है

बता दें, नीट-यूजी पेपर लीक का मामला 5 मई 2024 को झारखंड के हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में हुआ. इसके बाद मामला सीबीआई के पास पहुंचा. सीबीआई लगातार मामले की जांच कर रही है. सीबीआई ने इस मामले से जुड़े अभी तक 48 लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने प्रश्न पत्र लीक के लाभार्थी उम्मीदवारों की पहचान कर ली है. और उनके विवरण राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के साथ साझा किए हैं. मामले की जांच जारी है. सबसे पहले सीबीआई ने मामले का खुलासा होने पर 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.