Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट बस, हादसे में बस में सवार 6 से 7 लोग हुए चोटिल

जबलपुर। जबलपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अयोध्या से भगवान श्रीराम के दर्शन कर वापस अहमदनगर लौट रही टूरिस्ट बस अचानकअनियंत्रित होकर पलट गई। घटना पनागर थाना क्षेत्र में बायपास पर मातेश्वरी ढाबे के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई थी, जिस कारण से बस सड़क किनारे पलट गई।

वहीं घटना की जानकारी लगते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त बस में करीब 18 लोग सवार थे जिसमें से 6 से 7 लोगों को चोट आई है। जिसके बाद सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया।घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्ण वाहन चालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.