Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

हाई कमान से आया बुलावा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुलाया दिल्ली, जानें वजह

भोपाल। मध्य प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम बनने के बाद मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी शुरू हो गया है। इसी बीच मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें पूर्व मुख्यमंत्रई शिवराज सिंह चौहान दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए बीते दिन दिल्ली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा वहीं रुके हुए है।

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का ये दौरा अहम माना जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक शिवराज राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के बुलावे पर दिल्ली जा रहे है। दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी। जिसके बाद मंत्रियों के नाम पर मुहर लग सकती है। बता दें कल प्रदेश के सभी नेताओं ने नड्डा और शाह से मुलाकात की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.