Breaking News in Hindi

आरजीपीवी घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, एक ही नम्बर की मिली 25-25 करोड़ की FD

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित RGPV विश्वविद्यालय से बड़ा घोटाला निकलकर सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कुलपति समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सभी आरोपितों के पास एक ही नंबर की 25-25 करोड़ की एफडी मिली है ये खुलासा जांच के दौरान हुआ।

बीते दिन आरजीपीवी में हुए घोटाले को लेकर छात्र संगठन एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विवि प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर कुलपति और प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता को तत्काल हटाने की मांग की। जिसे लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता कुलपति के कक्ष के बाहर धरने भई दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुलाकात की थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है।

 बता दें, पुलिस ने रविवार को राजीवगांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, पूर्व रजिस्ट्रार राजपूत , ऋषिकेश वर्मा , मयंक कुमार , दलित संघ सुहागपुर एवं अन्य 5 लोग शामिल पर FIR दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है। आरोपितों पर 19 करोड़ 48 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।

दरअसल, इस प्रकरण के संबंध में प्राप्त शिकायत की जांच के लिए पिछले माह तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। गठित जांच समिति द्वारा शनिवार को प्रारंभिक जांच प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार 19.48 करोड़ रुपये अनाधिकृत रूप से अपराधिक षड्यंत्र कर निजी खातों में अंतरित करना पाया गया। शासन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अब प्रकरण में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...