Breaking News in Hindi

लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल?

बेटे तेज प्रताप यादव से नाराज नहीं

हिन्दू पर्व मकर संक्रांति पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को दही-चूड़ा भोज में पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) का आशीर्वाद मिला। वहीं, छोटे भाई तेजस्वी यादव का तेज प्रताप को इंतजार रहा। तेजस्वी भोज में नहीं पहुंचे। भोज के दौरान तेजप्रताप नारंगी कुर्ते में नजर आए।

तेज प्रताप के भोज में सबसे पहले लालू प्रसाद यादव पहुंचे। इसके अलावा, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी, लोजपा रामविलास की सांसद शांभवी, रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस समेत कई नेता तेज प्रताप के घर पहुंचे। बड़े मामा प्रभुनाथ यादव व साधु यादव और जदयू विधायक चेतन आनंद भी पहुंचे हैं। चुड़ा, दही, तिलकुट के साथ तेजप्रताप के आवास सांस्कृतिक कार्यक्रम का नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लुफ्त उठाया।

बेटे तेज प्रताप यादव से नाराज नहीं...’

तेजप्रताप के आवास पर पहुंचे लालू प्रसाद ने बेटे का आशीर्वाद देते हुए साफ शब्दों में कहा कि वे बेटे तेज प्रताप से नाराज नहीं हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....