Breaking News in Hindi

इंदौर के मनोरमागंज में पुलिस ने देह व्यापार में छह महिलाओं सहित दो पुरुष गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर की खजराना पुलिस ने मनोरमागंज में एक बिल्डिंग में गुरुवार देर रात को देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से छह महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यहां से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद के साथ ही नकदी भी बरामद की है। पकड़ी गई महिलाओं में से दो बंगाल की है।

पुलिस यहां की मल्टी में कुछ गलत काम की सूचना मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिसकर्मी को दो हजार के नोट के साथ पंटर बनाकर भेजा। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने वहां पर दबिश देकर वहां से छह महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। इनमें से दो महिलाएं कोलकाता, बंगाल की है। पुलिस ने यहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी हासिल की है। पुलिस ने बताया कि यह महिलाएं कुछ महीने पहले ही इस फ्लैट में आई थी। पुलिस पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...