Breaking News in Hindi

इजरायल-हमास के बीच पहली बार सीजफायर, जानें इस डील में क्या है खास

 इस संघर्ष विराम को लेकर इजरायल सरकार ने भी आधिकारिक मंजूरी दे रही है।

इस डील के तहत इजरायल भी अपनी जेलों में बंद 150 फलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को छोड़ेगा।
  1. हमास की ओर से 50 बंधकों की रिहाई किए जाने के बाद इजरायल समझौते के लिए सहमत हुआ है।
  2. जिन 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनमें सभी महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।
  3. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 बंधकों में 30 बच्चे, 12 महिलाएं और 8 बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। चार दिनों में 12 से 13 बंधकों के समूह को रिहा किया जाएगा।

रॉयटर्स, कतर। इजरायल-हमास के बीच चल रहे घमासान युद्ध में पहली बार युद्ध विराम का ऐलान किया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, जल्द ही संघर्ष विराम की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है कि हमास की ओर से 50 बंधकों की रिहाई किए जाने के बाद इजरायल समझौते के लिए सहमत हुआ है। जिन 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनमें सभी महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, 50 बंधकों में 30 बच्चे, 12 महिलाएं और 8 बुजुर्ग महिलाएं शामिल हैं। चार दिनों में 12 से 13 बंधकों के समूह को रिहा किया जाएगा। इस डील के तहत इजरायल भी अपनी जेलों में बंद 150 फलिस्तीनी महिलाओं और बच्चों को छोड़ेगा।

 

संघर्ष विराम को इजरायल कैबिनेट की मंजूरी

इस संघर्ष विराम को लेकर इजरायल सरकार ने भी आधिकारिक मंजूरी दे रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इजरायल और हमास के बीच इस डील में कतर का प्रमुख योगदान है। अमेरिकी सचिव एंटनी ब्लिंकन ने इस डील के लिए कतर और मिस्र के द्वारा किए गए प्रयासों का स्वागत किया है।

लेकिन नहीं रुकेगा युद्ध

इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि कि 4 दिन के युद्ध विराम का यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि युद्ध रुक गया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम के बाद इजरायली सेना आगे बढ़ेगी और हमास का खात्मा कर जीत हासिल करेगी। गौरतलब है कि 7 अक्टूबर से शुरू हुए इजरायल हमास युद्ध में अभी तक गाजा में 14,100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...