Breaking News in Hindi

उम्मीद 2024: IPL में यहां का खिलाड़ी कर रहा कमाल, नए साल में खेल मैदानों को ठीक करने की कोशिश शुरू

नई दिल्ली। वर्ष 2024 में शहरी इलाकों में खेल मैदानों की तरफ बहुत ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर नए स्टेडियमों को भी बनाया जाएगा। प्रशासन ने इन योजनाओं को पूरा करने के लिए योजना तैयार कर ली है। गोपालगंज में मिंज स्टेडियम और पंडित दीनदलाय स्टेडियम हैं। इनका कायाकल्प नए साल में किया जाएगा। इसके बाद यहां पर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद के आयोजन हो सकें, इसलिए वहां के स्टेडियमों को भी ठीक किया जाएगा।

गोपालगंज को अनुमंडल का दर्जा साल 1857 में दिया गया था। उसके बाद जिला मुख्यालय पर प्रशासन ने एक स्टेडियम बना दिया था। उस समय स्टेडियम को ऐसा बनाया गया था कि यहां फुटबाल खेला सके। समय के साथ मिंज स्टेडियम में काम किए गए। इसमें गैलरी और दूसरे कामों को किया गया।

स्टेडियम में अगले दो दशक तक कोई काम नहीं हुआ। यह स्टेडियम समय के साथ सरकारी कामों के आयोजन का स्थल बन गया, जिससे खेल के आयोजन होना लगभग बंद हो गए।

दोबारा स्टेडियम को ठीक करने की कवायद

स्टेडियम की दशा को खराब होता देख तब के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने इसको ठीक करने का ऐलान किया। दीनदयाल स्टेडियम को ठीक करने के लिए राशि दी जाएगी, इसका दावा भी हुआ, लेकिन दो साल तक यह योजना सरकारी कामों में उलझी रही। अब नए साल पर इसे दोबारा बनाने ठीक करने के प्रयास शुरू हुए हैं।

मुकेश कुमार ने बनाई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना ली है। उनका 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हुआ। आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से मुकेश कुमार खेलते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...