Breaking News in Hindi

उलझता जा रहा है दिव्या पाहुजा मर्डर केस, क्या नदी में फेंका गया मॉडल का शव, नई थ्योरी आई सामने

गुरुग्राम। मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। हत्याकांड का खुलासा होने के दो दिन बीत जाने के बाद पुलिस को अभी तक दिव्या का शव नहीं मिला है। गुरुवार को पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार बरामद कर ली। जिसका इस्तेमाल मॉडल के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

गुरुग्राम पुलिस के अपराध शाखा के कांस्टेबल करण सिंह ने कहा कि कार को टोल के पास कैमरे में देखा गया। हमें पता चला कि कार पटियाला की ओर चली गई थी। हम दिव्या पाहुजा हत्या के मामले में इस कार की तलाश कर रहे थे।

पुलिस को शक दिव्या का शव नदी में फेंका

दिव्या पाहुजा मर्डर केस में एक नया मोड़ सामने आया है। पुलिस को संदेह है कि मॉडल के शव को घग्गर नदी में फेंक दिया गया होगा। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो आरोपी बलराज और रवि कार से हिसार और सिरसा के रास्ते पंजाब की बॉर्डर में दाखिल हुए। जहां उन्होंने शव को ठिकाने लगाया और मानसा के रास्ते पटियाला भाग गए। दोनों बीएमडब्ल्यू को पटियाला में एक पार्किंग में छोड़कर फरार हो गए। जहां से उसे बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार की बरामद

पुलिस ने कहा कि हमने नंबर प्लेट और कार से कार की पुष्टि की। शव बरामद नहीं हुआ है। हत्या के बाद दिव्या पाहुजा को इसी कार में रखा गया था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी शव को होटल से खींचकर कार में ले गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार ने कहा, ‘मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी अभिजीत नाम के एक व्यक्ति के साथ गई थी, जो एक होटल का मालिक है। जब पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया तो अपराध का खुलासा हुआ।’

गोली मारकर दिव्या पाहुजा की हत्या

दिव्या पाहुज की कथित तौर पर होटल मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी, क्योंकि मृतका अभिजीत को अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी। गुरुग्राम के सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अपराध टीम मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...