Breaking News in Hindi

“उसे शादी में जाना था इसलिए मैं 10वीं बोर्ड का पेपर देने आ गया” ऐसे पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में फर्जी परीक्षार्थी का मामला सामने आया है। यहां 10वीं के छात्र ने ऐसा काम किया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। जांचकर्ताओं की सजगता से फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। दरअसल पेपर देने आए छात्र ने चेहरे और एडमिट कार्ड से न मिलने पर पर्यवेक्षकों को इस बात का शक हुआ कि पेपर देने कोई और आया है। इसके बाद जब परीक्षार्थी से इस बार में पूछा गया तो उसने बड़े ही आत्म विश्वास के साथ इसे अपना फोटो बताया।

लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब साथ में परीक्षा देने आए छात्रों ने कहा कि इससे पहले पेपर देने दूसरा छात्र आया था ये दूसरा लड़का है। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने नाबालिग को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पेपर देने आया अमन ने अपना जुर्म कुबुल कर किया। जब उससे पूछा गया कि क्यों किया तो अमन ने बताया कि फर्जी परीक्षार्थी ने बताया कि वह अपने दोस्त की जगह पेपर देने आया था क्योंकि दोस्त को शादी में जाना था। इस बात में एक चौंकाने वाला खुलासा और हुआ। पेपर देने आया फर्जी परीक्षार्थी खुद 10वीं फेल है।

 यह छात्र शिवपुरी नगर के उत्कृष्ठ विद्यालय में 10वीं के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा फर्जी परीक्षार्थी के रूप में दे रहा था। सोमवार को जिले के 68 केंद्रों में हाई स्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा थी। इस सिलसिले में जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौर का कहना है कि फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। फिलहाल दोस्त की जगह परीक्षा देने आए छात्र पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...