Breaking News in Hindi

कड़ी सुरक्षा के बीच यात्रा फिर से शुरू: तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ मंदिर के लिए हुआ रवाना

पिछले कई दिनों से भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चले स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा के बाद अब एक बार फिर से यात्रा शुरू हो गई है और अब तक का सबसे बड़ा 9,200 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ मंदिर के लिए गुरुवार तड़के यहां आधार शिविर से रवाना हुआ।

जहां 6,035 तीर्थयात्री 194 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए रवाना हुए, वहीं 112 वाहनों का एक और काफिला 3,206 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 3.30 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।’

इसके साथ ही 30 जून से अब तक कुल 65,544 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। 1 जुलाई से अब तक कुल 1,46,508 तीर्थयात्रियों ने मंदिर में प्रार्थना की है। 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा 1 जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई। यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होने वाली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...