Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

कमलनाथ के गढ़ से कांग्रेस को बड़ा झटका, अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह भाजपा में हुए शामिल

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा ने पूर्व सीएम कमलनाथ के गढ़ में एक और बड़ी सेंध लगाई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के विधायक राजा कमलेश शाह आज भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भोपाल में सीएम हाउस में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व उनकी धर्मपत्नी माधवी शाह भी भाजपा में शामिल हुई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले छिंदवाड़ा से कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा लिया। कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक रहे हैं और राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। पिछले चुनाव मोनिका बट्टी को पराजित किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.