Breaking News in Hindi

कांग्रेसियों के भाजपा में आने के क्या साइड इफ्केट के सवाल पर पूर्व मंत्री बोलीं- BJP के पास हर मर्ज की दवा

भोपाल: लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक कई बड़े कांग्रेस नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश की बात करें तो आए दिन, कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत कई बड़े चेहरे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चुनावी तारीख पास आते आते कांग्रेस के कई साल पुराने नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इसका भाजपा पार्टी को कोई साइड इफेक्ट तो नहीं होगा। प्रदेश में चल रहे इस दल बदल पर बीजेपी नेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए हैं। कैलाश विजयवर्गीय, भूपेंद्र सिंह, अजय बिश्नोई के बाद अब पूर्व मंत्री ललिता यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उनसे जब सवाल किया गया कि कांग्रेसियों के बीजेपी में आने से साइड इफेक्ट तो नहीं होंगे? इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हर मर्ज की दवा है।

प्रदेश में कांग्रेसियों के भाजपा में आने के बाद भाजपा नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री ललिता यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी की बैठक में शामिल होने पहुंची पूर्व मंत्री से जब मीडिया ने बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसियों के एडजस्टमेंट को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा- हम उन्हें एडजस्ट नहीं करेंगे, उन्हें होना पड़ेगा। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेसियों के भाजपा में आने से पार्टी को कोई साइड इफेक्ट होगा तो उन्होंने कहा कि भाजपा के पास हर मर्ज की दवा है। ऐसा कुछ नहीं होगा। बता दे कि इससे पहले पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेसियों के लगातार भाजपा में शामिल होने को लेकर कहा कि कांग्रेसी पके बेरों की तरह टपक-टपक के आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...