Breaking News in Hindi

खरगोन में चार पहिया वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर और साथी ने कूद कर बचाई जान..

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र में एक चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। ड्राइवर सहित गाड़ी में दो लोग सवार थे, दोनों लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई प्राप्त जानकारी के अनुसार अशफाक खान अपनी तूफान गाड़ी को सर्विसिंग कराने के लिए ले जा रहा था। जहांगीर घाट पर पहुंचा ही था कि तभी अचानक उसकी गाड़ी में आग लग गई।

गाड़ी जलकर राख हो गई है, सूचना पर कसरावद नगर परिषद के फायर फाइटर भी मौके पर पहुंच गए थे और आग पर काबू पाया जा सका अशफाक खान बलकवाड़ा क्षेत्र में रहता है और अपने एक साथी के साथ ठीकरी जा रहा था, गाड़ी में आग वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...