Breaking News in Hindi

गोण्डा: MLA बाबू रामपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन, राजनेताओं व समर्थकों का लगा तांता

गोण्डा: उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के मुजेहना (मेहनौन) के विधान सभा के तीन बार विधायक रह चुके बाबू रामपाल सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। सिंह के पुत्र राजेश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाबू राम पाल सिंह पेशे से अधिवक्ता थे। वे पहली बार 1985 में कांग्रेस से मुजेहना के विधायक निर्वाचित हुए दोबारा 1989 में पंजे का परचम लहराकर कांग्रेस से विधायक चुने गए।

वर्ष 1996 में रामपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव का साथ लेकर सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा और हैट्रिक लगाकर तीसरी बार विधानसभा पहुंच गए। सिंह के अंतिम दर्शन के लिए गायत्रीपुरम कालोनी स्थित आवास पर समाजसेवियो, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, राजनेताओं व समर्थकों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि सिंह ने गायत्रीपुरम स्थित आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनकी अंत्येष्टि पैतृक गांव भोरहा में की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...