Breaking News in Hindi

घर में इस तरह से रखें शंख, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, वास्तुदोष से भी होगा बचाव

पूजा -पाठ में शंख का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है, कोई भी धार्मिक या मांगलिक अनुष्ठान हो सभी की शुरुआत शंख बजाने के साथ ही की जाती है. बिना शंख के पूजा अधूरी मानी जाती है. बहुत से लोग अपने घर के मंदिर में भी शंख रखना पसंद करते हैं. शास्त्रों के अनुसार, घर में कितने शंख रखने चाहिए, क्या एक शंख ही पर्याप्त है या एक से ज्यादा शंख रखने चाहिए और कौन सा शंख पूजा के लिए शुभ होता है. आइए विस्तार से जानते हैं.

कितने शंख होने चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार घर के मंदिर में या पूजा स्थान में पूजा के लिए एक ही शंख रखा होना चाहिए और दूसरा शंख घर में पूजा में बजाने के लिए होना चाहिए, जिसे मंदिर में पूजा के लिए नहीं रखना चाहिए. क्योंकि शंख बजाते समय मुख से लगाना पड़ता है, जिस कारण वो दूषित हो जाता है इसलिए पूजा घर में रखे शंख को बजाना नही चाहिए, पूजा में बजाने के लिए दूसरे शंख का उपयोग करना चाहिए. इसलिए घर में 2 शंख रखने चाहिए. एक शंख मंदिर में पूजा के लिए और दूसरा शंख पूजा के समय बजाने के लिए.

वास्तु दोष से बचने का उपाय

पूजा वाले शंख में रात के समय पानी भरकर रखें और सुबह के समय इस पानी का छिड़काव पूरे घर में करें. माना जाता है ऐसा करने से वास्तु दोषों से छुटकारा मिलता है.

इस शंख से करें घर में पूजा

मान्यताओं के अनुसार, पूजा करने के लिए दक्षिणावर्ती शंख का ही उपयोग करना चाहिए. माना जाता है दक्षिणावर्ती शंख साक्षात लक्ष्मी का रूप होता है और इसे पूजा में उपयोग करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है जिससे घर में सुख शांति और समृद्धि आती है. इसलिए इस शंख को पूजा के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है.

लाल रंग कपड़े से ढक कर रखें शंख

धामिक मान्यताओं के अनुसार, जिस शंख को आपने पूजा के लिए मंदिर में रखा है, उस पर परिवार से बाहर के लोगों की नजरें नहीं पड़नी चाहिए. इसलिए हमेशा शंख को लाल रंग के स्वच्छ कपड़े से ढक कर रखें. माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर में धन और वैभव बने रहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...