Breaking News in Hindi

जब CM योगी की बहन से मिलीं PM मोदी की बहन, एक-दूसरे को लगाया गले, हुई ये बातचीत

अगर आपको सादगी देखनी है तो देश के दो बड़े ताकतवर शक्तियों की बहनों को देख लीजिए कितनी सादगी के साथ जीती हैं अपना जीवन। यहां हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहनों की। जी हां, हम देश के बड़े नेताओं की बहनों की बात कर रहे हैं, जिनकी मुलाकात शुक्रवार को उत्तराखंड मं हुई। इन दोनों को देखकर कोई कह नहीं सकता कि देश की दो बड़े नेताओं की बहनें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बहन पति हंसमुख के साथ ऋषिकेश के नीलकंठ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने और पूजा करने के ले पहुंची थीं। जहां उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और देश के लिए समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

बसंती बहन इसके बाद कोठार गांव में पार्वती मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की। इस दौरान यह दोनों एक दूसरे के गले लगीं और घर परिवार के साथ अन्य विषयों पर भी दोनों ने चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन ने उनके साथ बिताए पलों को मोबाइल के कैमरे में भी कैद किया। वहीं उनके भाई नरेंद्र मोदी और दूसरे भाई योगी आदित्यनाथ सब कुछ त्याग कर देश की भलाई के लिए समर्पित हैं जो कि हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए गर्व की बात है। हम दोनों बहनें अपने भाइयों पर गर्व करती हैं कि दोनों देश की सेवा में लगे हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी ने भी नरेंद्र मोदी की बहन से मिलकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे उनसे मिलकर बिल्कुल भी महसूस नहीं हुआ कि हम लोग देश के दो अलग हिस्सों से आते हैं. वह मुझे मेरी सगी बहन जैसी दिखीं, हम दोनों में सब कुछ सामान्य है। उनके भाई भी देश के लिए सब कुछ छोड़ कर देश सेवा में लगे हुए हैं और मेरे भाई भी हम दोनों बहनें ही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...