Breaking News in Hindi

डबरा में भीषण सड़क हादसा, बस ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, 24 से ज्यादा घायल

डबरा : डबरा के NH-44 पिछोर पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक यात्री बस ने तेज गति से पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली में सवार 24 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पुरुष, महिलाएं, और बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार डबरा के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। ये सभी लोग ग्राम सिमरिया पठा में रिश्तेदार के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सभी घायल पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम हथनोरा के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह हादसा यात्री बसों की फिटनेस पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरटीओ ग्वालियर और दतिया विभाग की बसों की सही चेकिंग न होने के कारण अधिकतर बसें अनफिट हालत में चल रही हैं, जिनमें न तो प्राथमिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध है और न ही यात्री सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। यह मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, और हादसे की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...