Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

धनत्रयोदशी और दीपावली पर उज्‍जैन के मौनतीर्थ आश्रम में होगा कुबेर यज्ञ

उज्जैन। मौनतीर्थ आश्रम में धनत्रयोदशीदीपावली पर कुबेर देवता का पूजन व यज्ञ होगा। श्रद्धालु आर्थिक प्रगति व व्यापार में उन्नति के लिए यज्ञ में शामिल हो सकते हैं। पर्व विशेष पर कुबेर देवता का अभिषेक पूजन व विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा।

धन, वैभव, सुख, समृद्धि के देवता हैं कुबेर

आश्रम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंदगिरि महाराज ने बताया कुबेर को धन, वैभव, सुख, समृद्धि का देवता माना जाता है। परंपरागत तौर पर कुबेर की पूजा भारत में अच्छे व्यापार के लिए व्यापारी समुदाय विशेष रूप से करते हैं। भगवान कुबेर की पूजा विशेषकर दीवाली के दिन की जाती है।

रात में पूजा का विधान

इनकी पूजा रात में करने का विधान हैं। कुबेर धरती पर धन की रक्षा भी करते हैं। यह धन के देवता होने के साथ यक्षों के भी देवता हैं। पृथ्वी के भीतर छिपे खजाने की देख-रेख करने की जिम्मेदारी कुबेर पर ही है। इसलिए शहर,प्रदेश व देश में आर्थिक समृद्धि की कामना से मौनतीर्थ में धनतेरस व दीपावली पर भगवान कुबेर देवता का पूजन व यज्ञ किया जाएगा। आर्थिक समृद्धि तथा व्यापार में उन्नति की कामना रखने वाले श्रद्धालु यज्ञ में शामिल हो सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.