Breaking News in Hindi

पन्ना में ईट से भरी ट्रैक्टर – ट्राली बेकाबू होकर पलटी, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाली पन्ना – अमानगंज घाटी पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। ईट से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अचानक बेकाबू हुई और पलट गई, घटना सुबह 5 बजे की है। दो लोगों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे अमानगंज से छतरपुर की तरफ ईट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी तभी पन्ना – अमानगंज की घाटी पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई, ट्रैक्टर में चालक सहित आठ लोग सवार थे। इस घटना में धर्मा सोनकर और अंकित खटीक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मूलचंद सोनकर ,इशा सोनकर ,मिथिलेश प्रतीक्षा और रणवीर गंभीर रूप से घायल है।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है, मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...