Breaking News in Hindi

फ्लैट में लगी भीषण आग, चपेट में आने से हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

ग्वालियर। ग्वालियर में एक बिल्डिंग के दूसरे माले पर बने चार फ्लैटों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की खबर लगते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां दमकल कर्मियों ने फ्लैट में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। लेकिन सिलेंडर फटने से दो दमकल कर्मी झुलस गए। इस आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। बिल्डिंग में फायर इक्विपमेंट का कोई सिस्टम नहीं पाया गया। जिसे लेकर नगर निगम कमिश्नर ने कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पुलिस आग के कारणों को लेकर जांच में जुट गई है।

दरअसल, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी चौराहा स्थित एक बिल्डिंग के सैकेंड फ्लोर पर बने चार फ्लैटों में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों को उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नगर निगम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे आग की लपटों को उठता देख फायर ब्रिगेड कर्मियों ने वॉटर फायर कर आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही फ्लैट में फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान एक फ्लैट में रखा घरेलू सिलेंडर अचानक फट गया जिसकी चपेट में दो दमकल कर्मी इस्माइल खान और गिरीश आग से झुलस गए। जिसे देख दमकल कर्मियों को पुलिस ने तत्काल इलाज के लिए जयारोग्य के बर्न वार्ड में भेज दिया।

 कई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के दमकल कर्मियों ने 6 गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू पाया। लेकिन इस आग में चारों फ्लैटों के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। खास बात यहा थी कि इस बिल्डिंग में कोई भी फायर इक्विपमेंट मौजूद नहीं था जिसे लेकर नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह ने कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पुलिस अधिकारियों को कहना है कि आग को लेकर जांच की जाएगी कि आग किस कारण के से लगी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...