Breaking News in Hindi

बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप, 4.4 की तीव्रता के साथ 70 की गहराई की गई दर्ज

नई दिल्ली : बंगाल की खाड़ी में सोमवार रात को भूकंप का झटका महसूस किया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया है। यह भूकंप सोमवार की रात को 1.29 बजे आया। साथ ही इसकी गहराई 70 किमी दर्ज की गई है।

एनसीएस ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “भूकंप की तीव्रता: 4.4, 11-09-2023 को 01:29:06 पर आया, अक्षांश: 9.75 और लंबाई: 84.12, गहराई: 70 किलोमीटर, स्थान: बंगाल की खाड़ी, भारत।”

एनसीएस के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को त्रिपुरा के धर्मनगर में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, भूकंप 43 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

मोरक्को में हुई 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Earthquake In Bay of Bengal : इससे पहले, अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार को आए भूकंप ने व्‍यापक तबाही मचाई थी। भूकंप में अब तक मरने वालों की संख्‍या 2 हजार से ज्‍यादा हो चुकी है। भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई गई है। भूकंप के कारण दो हजार से ज्‍यादा लोग घायल भी हुए हैं। वहीं काफी संख्‍या में लोग बेघर हो गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...