Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

मंगलवार को शहर का पारा 2 डिग्री गिरा, सुबह चली हल्की हवाए

भिंड। माह के शुरुआती हफ्ते में तापमान में काफी उथल-पुथल देखी जा रही है। मंगलवार को शहर का तापमान में 2 डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। जबकि सोमवार का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिन की शुरुआत में सुबह हल्की हवाएं चलीं तो दोपहर 12 बजे के बाद आसमान में कड़क धूप छाई रही। वहीं शाम 4 बजे के बाद मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के मुताबिक महीने के अंत तक गर्मी का अधिक प्रकोप देखने को मिल सकता है।

सुबह-शाम हल्की सर्दी

मार्च महीने के पहले हफ्ते में सुबह-शाम हल्की सर्दी का अहसास किया जा रहा है। जब कि दोपहर में गर्मी अपना मिजाज दिखाने लगी है। मौसम ऐसा ही रहा तो कुछ ही दिनों में लोग दोपहर में अपने घरों से जरूरी कामकाज के लिए ही निकलेंगे।
दिन प्रति दिन तापमान में बढ़ोतरी से एक ओर लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है तो हीं दूसरी तरफ फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.