Breaking News in Hindi

मच्छर दादा की चप्पलों से पिटाई, राह चलती लड़कियों को छेड़ना पड़ा भारी, वीडियो वायरल

छतरपुर: छतरपुर में मच्छर दादा की पिटाई का मामला सामने आया है जिसमें मच्छर दादा को एक लड़की द्वारा सरेराह चप्पलों से पिट दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र (हरपालपुर नगर) का है। जहां आज बुधवार की सुबह एक युवती एक युवक को अपनी चप्पलों से पीटती नजर आ रही है।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह पिटता हुआ शख्स जिसका नाम रानू सोनी उर्फ मच्छर दादा है जो आये दिन शराब के नशे में सड़क से निकलती लड़कियों के साथ अश्लील इशारे अभद्रता, छेड़-खानी, और गंदी बातें करता है। इसकी इन हरकतों को शराबी और आवारा समझकर कई बार नजर अंदाज कर दिया गया पर इस बार इसका पाला दबंग युवती से पड़ गया जिसने इसकी सारी हेकड़ी निकाल दी और पकड़कर सरेराह चप्पलों से पिटाई करते जिसमें की यह खुद को बचाता नजर आ रहा है।

किसी ने नहीं बचाया तमाशबीन बने रहे लोग

इस दौरान मच्छर दादा ने वहां से निकलने वाले लोगों से खुद को लड़की से बचाने की गुहार लगाई पर किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया बल्कि इसके उलट तमाशबीन होते देखते रहे।वहीं इस पूरे मामले में प्रत्यक्षदर्शियों और लोगों का कहना है कि युवक के साथ सही हुआ है। यह हमेशा राह चलती लड़कियों को परेशान करता था। अब इस पिटाई के बाद इसकी अकल ठिकाने लग गई होगी और अब आगे से यह गलत हरकत नहीं करेगा। हालांकि इस मामले पर अब तक युवती से बात नहीं हो सकी, तो वहीं अब तक किसी ने थाने में भी शिकायत नहीं की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...