Breaking News in Hindi

रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में चाकूबाजी, गला कटने से एक युवक की मौत

इंदौर। रणजीत अष्टमी पर रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी में गुरुवार सुबह युवकों के गुट भीड़ गए। चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। विवाद धक्का-मुक्की को लेकर हुआ था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकाल रही है।उधर प्रभात फेरी में हुई हत्या को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ता सीपी आफिस पहुंच गए।

 

घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे महूनाका की बताई जा रही है। गोमा की फेल निवासी शुभम नरेंद्र रघुवंशी दोस्तों के साथ बाबा रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी देखने गया था। शुभम बजरंग दल कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बताते हैं फेरी अन्नपूर्णा वाले रास्ते की तरफ जा रही थी तो धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। चाकू लेकर आए एक बदमाश ने शुभम के गले में चाकू मार दिया। उसका साथी कृष्णा भी घायल हुआ।

साथी शुभम को अस्पताल ले गए लेकिन शुभम की मौत हो गई।शुभम मालवा मील के समीप बिरयानी की दुकान लगाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि क्या यह आपसी रंजीश का मामला तो नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...