Breaking News in Hindi

रात को माता-पिता के बीच सोई थी 3 माह की बच्ची, सुबह हौज में मिली लाश

इंदौर: इंदौर में तीन माह की बच्ची की हौज में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी कालू और सोनू खजराना गणेश मंदिर में फूल बेचकर अपना गुजर बसर करते हैं। उनकी तीन माह की बच्ची आरती की हौज में डूबने से मौत हो गई। पिता के अनुसार, बच्ची रात को हम दोनों के बीच में सो रही थी, लेकिन जब सुबह उसकी मां उठी तब उसने अपनी बच्ची को अपने पास नहीं पाया इसके बाद उसने अपने पति कालू को उठाकर बच्ची को ढूंढने निकले, जहां उस बच्ची का शव पानी की हौज में तैरता हुआ मिला। वही इस मामले में खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा का कहना है कि यह पूरा मामला संदिग्ध लग रहा है और इसके पति पत्नी के बीच विवाद की बात बताई जा रही है। साथ ही 3 माह की बच्ची खुद कहीं जा नहीं सकती। इसलिए इस मामले में प्रतीत होता है कि किसी ने बच्ची को ले जाकर हौज में फैंका होगा, जिसमें घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...