Breaking News in Hindi

शहडोल में कुएं में डूबने से महिला की मौत, पानी निकालने के दौरान हुआ हादसा..

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में कुएं में डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है, घटना रेउसा गांव की है यह घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र की है। जब महिला काफी देर तक घर पर वापस नहीं आई तो परिजन उसको तलाशने के लिए पहुंचे थे इसके बाद कुएं में महिला का शव मिला परिजनों ने महिला के शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रेउसा गांव में रहती थी और कुएं से पानी निकाल रही थी इस दौरान उसका पैर फिसल गया और महिला कुएं में गिर गई।

 काफी देर तक जब महिला घर पर वापस नहीं पहुंची तो परिवार के लोग उसको तलाशने के लिए पहुंचे थे, इसके बाद टॉर्च से कुएं के अंदर देखा तो महिला के कपड़े नजर आए इसके बाद महिला का कुएं के अंदर गिरने का पता चला परिजनों ने पुलिस और स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

पंचनामा कार्रवाई कर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...