Breaking News in Hindi

सरकार का बड़ा कदम, अश्लील कंटेंट दिखाने के लिए 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट और 10 ऐप को किया गया बैन

सोशल मीडिया और ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो घर-घर में मौजूद है. वेबसाइट्स और ऐप्स के जरिए आजकल आप घर बैठे-बैठ जो चाहे वो देख सकते हैं. लेकिन इनका गलत इस्तेमाल करने वालों की भी कोई कमी नहीं है. ऐसी कई सारी वेबसाइट्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म और ऐप्स हैं, जो अश्लील कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं. इस मामले पर सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है. सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट और 10 ऐप को बैन कर दिया है.

इतना ही नहीं 57 सोशल मीडिया हैंडल को भी ब्लॉक किया गया है. भारत सरकार के मुताबिक इन सभी साइट्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आईटी एक्ट का उल्लंघन किया है. इसके अलावा ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंडियन पीनल कोड का भी उल्लंघन कर रहे थे. सरकार का ये भी मानना है कि पिछले कई सालों से ये ओटीटी प्लेटफार्म और वेबसाइट महिलाओं की इमेज खराब करने वाले कंटेंट दिखा रहे थे. 12 मार्च 2024 को यूनियन मिनिस्टर अनुराग सिंह ठाकुर ने ये अनाउंसमेंट की है.

बता दें, जो हैंडल ब्लॉक और बैन किए गए हैं, उनमें से किसी के एक करोड़ तो किसी के 15 लाख यूजर भी थे. इस मामले को भारत सरकार के सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय ने कानूनी विशेषज्ञ और एक्सपर्ट कमेटी के साथ डिस्कस करने के बाद ये अहम फैसला लिया गया है. एएनआई ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक लिस्ट भी शेयर की है.

शेयर की गई इस लिस्ट में उन सभी ओटीटी प्लेटफर्म, ऐप, वेबसाइट्स के नाम मेंशन किए गए हैं, जिन्हें भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय ने बैन और ब्लॉक किया है. सरकार का मानना है कि अश्लील कंटेंट का युवाओं पर बुरा असर होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...