Breaking News in Hindi

साल का आखिरी सूर्य गोचर इस दिन, इन राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का हर महीने गोचर होता है। इस राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। 16 दिसंबर को भास्कर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यह 15 जनवरी 2024 तक इसी राशि में रहेंगे। सूर्य के धनु राशि में आने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। यह राजयोग 3 राशियों की तकदीर बदल देगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग किस राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग बेहद लाभकारी रहेगा। इन्हें हर कदम पर किस्मत का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। पूजा-पाठ में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि

बुधादित्य राजयोग कन्या राशि वालों को लाभ देगा। आय में वृद्धि होगी। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक संबंध सुधरेगा। आप जीवन में आराम और शांति महसूस करेंगे। संपत्ति संबंधी मामले सुलझ सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में चमक आएगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में प्रबलता आएगी। नई साझेदारी का निर्माण होगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...