Breaking News in Hindi

साल में एक करोड़ का नूडल खा जाता है ग्वालियर, वेज नूडल्स सबसे ज्यादा पसंद

ग्वालियर। शहर में चाइनीज डिशेस की डिमांड जबरदस्त है। हर एज ग्रुप के लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसमें खास तौर से नूडल को सबसे ज्यादा प्रिफर किया जाता है। रेस्टोरेंट एवं कैफे में वेज नूडल, हक्का नूडल, सिंगापुरी नूडल, शेजवान नूडल तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा चाइनीज शिजलर की भी डिमांड जबरदस्त हैं। इसमें सबसे ज्यादा नूडल ऐड होता है। एक साल की बात करें तो ग्वालियर लगभग एक करोड़ का नूडल खा जाता है। इसमें सबसे ज्यादा वेज नूडल्स पसंद किया जाता है। नूडल्स सबसे ज्यादा 18 साल से 40 साल तक के लोग पसंद कर रहे हैं। इनमें गल्र्स और बायज दोनों शामिल हैं।

चाइनीज खाने वालों में 42 परसेंट लोग ऑर्डर करते हैं नूडल

कैफे ऑनर शिवा दंडोतिया बताते हैं कि शहर चाइनीज आयटम्स को ज्यादा पसंद करता है। रेस्टोरेंट एवं कैफे में पहुंचने वाले 60 परसेंट लोग चाइनीज डिशेस आर्डर करते हैं। इनमें से नूडल ऑर्डर करने वालों का रेश्यो 40 से 42 परसेंट है। चाइनीज इसलिए भी लोग पसंद करते हैं। क्योंकि यह पूरा मील है। इसे खाने के बाद मेन कोर्स लेने की आवयश्यकता नहीं होती। रेस्टोरेंट और कैफे ने नूडल को कवर कर रखा है। यह चाइनीज डिश है, जिसे इंडिया में वेजिटेबल्स के साथ तैयार किया जाता है। इसमें यंग एज के लोग सबसे ज्यादा आर्डर करते हैं। नूडल अब केवल मैदे से ही तैयार नहीं होते। इन्हें मिलेट्स से भी तैयार किया जा रहा है। इसलिए अब इसमें हेल्थ इश्यू भी नहीं रह गया है। वेजिटेबल्स होने से यह पौष्टिक भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...