Breaking News in Hindi

सिंधिया के लिए चुनाव अभियान में जुटी प्रियदर्शनी, ग्रामीण बच्चे के साथ खेला कैरम, खूब लगाए शॉट

केंद्रीय मंत्री एवं गुना प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया लगातार चुनावी अभियान में जुटी हुई हैं। सोमवार को उन्होंने मुंगावली में डोर टू डोर किया था और महिलाओं से मेहंदी भई लगवाई थी। वहीं आज वे बैसरवास में एक युवक के साथ कैरम बोर्ड खेलती नजर आई।

भाजपा को विजयी बनाने के अभियान में जुटी गुना प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी मंगलवार को ग्राम बैसरवास में अचानक वाहन रोककर एक युवा के साथ उसके घर तक गई। वहां परिवार के साथ मुलाक़ात कर कैरम का खेल खेला। 30 मिनट तक यह रोमांचक खेल चला, जिसके बीच सिंधिया ने चहकते हुए युवा से कहा “चीटिंग मत करो”।

लगातार गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं कर रहीं प्रियदर्शनी सिंधिया ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को एकत्रित कर उन्हें मोदी-सिंधिया की जोड़ी एवं विकास की योजनाओं के प्रति जागरूक कर रही है। दिन की शुरुआत प्राचीन हमनुमान मंदिर के दर्शन से कर आज वे अशोकनगर विधानसभा के 6-7 ग्रामों में दौरा कर रही है।

इससे पहले सोमवार को उन्होंने मुंगवाली में डोर टू डोर एवं नुक्कड़ सभाएं की। ग्राम चकेरी की महिलाओं ने इस दौरान उनके हाथों में मेहंदी लगाई। प्रियदर्शनी सिंधिया ने हाथ पर लिखवाया चुनावी अभियान का स्लोगन “सिंधिया दिल से”।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...