Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

हरदा की बेटी रितिका अग्रवाल ने किया जिले का नाम रोशन, भारत गौरव अवार्ड से हुई सम्मानित..

हरदा। मध्यप्रदेश के जिला हरदा की बेटी रितिका अग्रवाल भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित हुई। बहुप्रतिभाशाली कलाकार, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक, अध्यात्मिक गायक और वक्ता के रूप मे रितिका अग्रवाल को भारत गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। जिसके चलते इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मे भी उनका नाम दर्ज हुआ है। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी द्वारा उन्हें मंच से सम्मानित भी किया गया।

कला के क्षेत्र मे अपनी पहनचान बनाने वाली हरदा की बेटी रितिका अग्रवाल नें कई क्षेत्रो मे हरदा का नाम रोशन किया है। रितिका नें एक ओर अवार्ड अपने नाम किया है। आपको बता दे की विगत दिनों पुणे मे आयोजित भारत गौरव अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे हरदा जिले की बेटी रितिका अग्रवाल को सम्मानित किया गया था। आपको बता दे की रितिका कई क्षेत्रो मे हरदा जिले का नाम रोशन कर चुकी है। रितिका पहले भी कला भूषण और कला गौरव अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है। जिसके चलते इंडियन बुक ऑफ़ रिकार्डस मे रितिका का नाम दर्ज हो चूका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.