Breaking News in Hindi

होश आते ही मां को याद कर रही उज्जैन की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची, मरने की कगार पर थी

इंदौर। उज्जैन में मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर दिया है। इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती बच्ची होश आते ही अपनी मां को याद कर रही है। दुष्कर्म और क्रूरता से पीड़ित 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता उस समय मरने की कगार पर थी जब वह लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी और उसे भगाया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता के निजी अंगों पर चोटें गंभीर हैं। अगर इलाज में थोड़ी और देरी हुई होती तो उसकी जान भी जा सकती थी। उसका आपरेशन किया गया है और उसके ठीक होने की उम्मीद है। हालांकि वह अभी भी गहरे सदमे और पीड़ा में है।

जब भी उसे होश आता है, तो वह अपनी मां को बुलाती है और अपनी स्कूल यूनिफॉर्म मांगती है (जो उसने उज्जैन में दुष्कर्म के समय पहनी हुई थी)। उसके परिवार ने मानसिक रूप से अस्थिर बताया है।

उल्लेखनीय है कि उज्जैन में पिछले दिनों 15 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ था। वह उज्जैन की गलियों में खून से लथपथ अर्धनग्न अवस्था में मदद की मांगती रही। कुछ लोगों ने उसे पैसे भी दिए। बाद में एक पंडितजी ने बच्ची को कपड़े दिए और पुलिस को सूचना दी थी। बाद में बालिका से पूछताछ के बाद रिक्शा चालक भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना में दर्ज की गई थी। स्वजन उसे मानसिक तौर पर कमजोर बता रहे हैं। बालिका को इलाज के लिए इंदौर के एमटीएच अस्पताल में रखा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...